द आरएल, न्यूज़
रामपुर: एक विवाह समारोह में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, जैसे ही जूते चराने की रस्म हुई सब कुछ गड़बड़ हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। चारों और अफरा-तफरी मच गई।
थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के रत्ना मडैया में सीमावती स्वार रामपुर उप्र से बुधवार रात बारात आई थी। बाराती ख़ुशी से झूमते हुए। दुल्हन लेने पहुँचे थे। बताया जाता है कि देर शाम जूता चुराने की रस्म के पैसों को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। अब बात बढ़ने लगी तो बुजुर्ग लोगों ने दखल दिया और मामला शांत करवा दिया। लेकिन, देर रात कुछ युवक मामले को लेकर फिर झगड़ा करने लगे। मारपीट इतनी बढ़ गई कि कई लोगों को इतनी चोट आई की उन्हें अस्पताल पहुँचना पड़ा।
0 Comments