रविवार दोपहर 12:45 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क से वह हिमालयन अस्पताल पहुंचे। योगी के दौरे को देखते हुए पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर थी। सीएम के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। लगभग आधे घंटे सीएम योगी हिमालयन हॉस्पिटल में अपनी मां के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे
गोपनीय रखा गया कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से गोपनीय रखा गया। हालांकी, पूर्व में ही प्रशासन ने सभी तैयािरयां पुख्ता कर दी थी। दरअसल, योगी आदित्यनाथ की माता आठ अक्टूबर से हिमालयन अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी जून 2024 में भी सीएम योगी की माता सावित्री देवी की तबियत खराब हो गई थी। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
0 Comments