दीपावली पर्व से पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की घोषणा की गई है। सरकार के इस निर्णय का कर्मचारियों ने स्वागत किया है।
गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे कर्मचारियों को बोनस का भुगतान दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले के बाद रेलवे के करीब 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी व्यक्त की
दो हजार 28 करोड़ होगा खर्च
बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। यानी, त्योहार से पहले ही कर्मचारियों की झोली में तोहफा होगा। इसपर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगा। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा। राशि कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मस्टर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर सहित अन्य स्टाफ़ को दिया जाएगा
#भारतीय_रेल
#केंद्र_सरकार
0 Comments