संवाददाता, दआरएल, न्यूज़
अजीत गुट के नेता और मुंबई के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के सबसे करीबी थे। सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान ने बिग बॉस की शूटिंग रद्द कर दी और वह रात में ही लीलावती अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने हत्या में शामिल रहे दो संदिग्ध शूटरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।बाबा सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से तीन बार विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह इसी वर्ष फरवरी में कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) में शामिल हुए थे। उनका पुत्र जीशान सिद्दीकी वर्तमान में बांद्रा (पूर्व) सीट से ही विधायक हैं।
खड़े हो रहे सवाल
घटना के दौरान सिद्दकी बांद्रा ईस्ट में खेरवाड़ी सिग्नल पर स्थित अपने बेटे के कार्यालय के समीप थे। इसी दौरान बाइक सवारों ने बाबा सिद्दीकी पर 6 गोलियां चलाई गईं। पटाखें की अवाज की आड़ में उनपर फायरिंग हुई है और गोली उनके पेट में लगी। इसके बाद उनकी मौत हो गई. बाबा सिद्दीकी को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की माने तो पकड़ा गया एक आरोपी हरियाणा का और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।
यह बोले मुख्यमंत्री.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, एक यूपी का और दूसरा हरियाणा का है। एक फरार है, मैंने पुलिस से कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।मैंने उनसे सख्त कदम उठाने को कहा है। मुंबई पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानी जाती है।हम उन्हें पकड़ेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
फिल्मी हस्तियों से घिरे रहते थे सिद्दकी
दशकों पूर्व बिहार के गोपालगंज से मुंबई आकर बसे
68 वर्षीय राजनेता बाबा सिद्दीकी का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। मायानगरी आने के बाद भी उनका बिहार से गहरा लगाव था। बांद्रा पश्चिम में कई फिल्मी सितारों के आवास भी हैं। यही कारण था की सिद्दकी कई बॉलीवुड अभिनेताओं से घिरे रहते थे।
यह है राजनेतिक सफर
सितंबर, 1956 में जन्म के बाद बाबा ने छात्र जीवन से ही सियासत की शुरुआत कर दी थी। 1977 में बाबा सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) NSUI से जुड़े थे। 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस महासचिव, 1982 में बांद्रा युवा कांग्रेस अध्यक्ष और 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। 1999 में पहली बार बांद्रा पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ विधायक बने। 2014 तक लगातार तीन बार बांद्रा पश्चिम सीट से विधायक रहे।2014 में चुनाव हारने के बाद मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। 2019 में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गए।फरवरी, 2024 में बाबा सिद्दीकी कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए।महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके है।
सलमान व शाहरुख की करवाई सुलह
सिद्दी वही शख्स थे, जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के बीच हुए झगड़े को सुलझाया था। दरअसल, 2013 में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के बीच सालों से चली आ रही दरार को खत्म करवाया था। 2008 में कटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी के बाद दोनों के बीच हुई गर्मागर्मी ने उनके रिश्तों में खटास डाल दी थी। लेकिन बाबा सिद्दीकी की कोशिशों से दोनों सितारे एक-दूसरे से मिले और उनके रिश्तों में एक नई शुरुआत हुई। इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
0 Comments